1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CJP फिर निकालेगी दिल्ली में विरोध मार्च, तारीख और रूट का कर दिया ऐलान, सरकार पर लगाए आरोप

CJP फिर निकालेगी दिल्ली में विरोध मार्च, तारीख और रूट का कर दिया ऐलान, सरकार पर लगाए आरोप

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 24, 2026 05:20 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 06:21 pm IST

CJP ने फिर से दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने जुलाई के आंदोलन के दौरान किए गए वादे को पर पूरा नहीं किया है। इसी के विरोध में दिल्ली में मार्च का एलान किया गया है।

CJP Delhi protest march - India TV Hindi
दिल्ली में फिर से मार्च निकालेगी CJP Image Source : PTI

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर से बड़ी घोषणा की है। सीजेपी ने आगामी 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का देशव्यापी आह्वान किया है। सीजेपी ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। इस वजह से इस मार्च का ऐलान किया जा रहा है। सीजेपी ने कहा कि सरकार के वादों के बाद ही युवाओं ने सद्भावना दिखाई थी और अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन वापस लिया था। 

कहां से शुरू होगा मार्च?

कॉकरोच जनता पार्टी ने जानकारी दी है कि 5 सितंबर को होने वाला यह शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की की कार्रवाई के शिकार लोगों के परिवार करेंगे। इसमें देश भर से छात्रों, युवा संगठनों और युवा नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

CJP ने बुलाई थी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

इससे पहले सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी  अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आंदोलन वापस लेने के बाद सरकार की ओर से किए गए वादों की समीक्षा की गई। सीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उन वादों को पूरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में औपचारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। सीजेपी ने कहा कि इन वादों को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे जिसमें देश भर में फिर से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करने का विकल्प भी शामिल है।

CJP के कार्यकर्ताओं पर हमला

आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए CJP के कार्यकर्ताओं को स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर खदेड़ दिया था। इस दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी स्कूल की समस्याओं से लोग खुद परेशान हैं लेकिन स्कूल के मुद्दे को राजनीतिक रूप देने के खिलाफ हैं। विरोध कर रहे लोगों ने अभिजीत दीपके मुर्दाबाद, सीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें- 'कॉकरोचों से दूर रहें छात्र और युवा', CM विजय थलापति ने फिर अपना ही आदेश क्यों वापस लिया

अभिजीत दीपके ने कर दिया नया ऐलान, CJP अब शुरू करेगी 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत