1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Sanjay singh's viral video : दुनिया को नंबर वन बनाने वाला आप नेता का वीडियो वायरल, भाजपा ने कहा कि एक के साथ एक फ्री वाला पैग लगा लिया है

Sanjay singh's viral video : दुनिया को नंबर वन बनाने वाला आप नेता का वीडियो वायरल, भाजपा ने कहा कि एक के साथ एक फ्री वाला पैग लगा लिया है

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 22, 2022 05:45 pm IST,  Updated : Aug 23, 2022 10:50 am IST

Aap Leader sanjay singh's video gone viral : दिल्ली में नई आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया पर सीबीआइ की छापेमारी और एफआइर के बाद से ही आम आदमी पार्टी बौखलाई हुई है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य सभी नेता भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोल रहे हैं।

Sanjay singh- India TV Hindi
Sanjay singh Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आप नेता संजय सिंह ने अपने बयान से कराई पार्टी की किरकरी
  • आप नेता की फिसली जुबान, दिल्ली की बजाय दुनिया को नंबर वन बनाने की कही बात
  • भाजपा ने आम आदमी पार्टी और संजय सिंह की ली चुटकी

Aap Leader sanjay singh's video gone viral : दिल्ली में नई आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया पर सीबीआइ की छापेमारी और एफआइर के बाद से ही आम आदमी पार्टी बौखलाई हुई है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य सभी नेता भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक ऐसा अजीबोगरीब बयान दे दिया कि वह सोशल मीडिया पर हंसी के पात्र बन गए। उनका वीडियो तेजी से ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में आप नेता संजय सिंह कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल ने तय कर रखा है कि दुनिया को नंबर वन बनाना है। बता दें कि अभी तक अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दिल्ली को नंबर वन बनाने की बात कहते रहे हैं। मगर मोदी और भाजपा को घेरने के चक्कर में बयान देते संजय सिंह की जुबान फिसल गई। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें कई भाजपा नेताओं ने वीडियो शेयर करते लिखा कि ...अभी तक दिल्ली को दुनिया का नंबर एक शहर बनाने की बात हो रही थी, लेकिन अब तक पूरी दुनिया को ये नंबर वन बनाने की बात कह रहे हैं। लग रहा है कि इन्होंने दिन में ही एक के साथ एक फ्री स्कीम वाला पैग लगा लिया है।... आप नेता संजय सिंह की इस मामले में सोशल मीडिया पर भारी किरकिरी हो रही है। भाजपा को भी चुटकी लेने का मौका मिल गया है। 

वीडियो वायरल होने से संजय सिंह परेशान

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से आप नेता संजय सिंह परेशान हो गए हैं। लोग उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। आप नेता संजय सिंह के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी को लोग निशाने पर लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। संजय सिंह ने यह बयान मनीष सिसोदिया पर सीबीआइ की एफआइआर के खिलाफ कमेंट करते आया है। इस दौरान वह भाजपा और मोदी को घेरना चाह रहे थे, लेकिन अपनी ही किरकिरी करवा बैठे। 

संजय सिंह का आप में क्या है करियर
अन्ना आंदोलन के समय से ही संजय सिंह अरविंद केजरीवाल के साथ साये की तरह डटे रहे थे। वह मूल रूप से यूपी के सुलतानपुर जनपद के निवासी हैं। आंदोलन से खड़ी हुई पार्टी में वह संस्थापक सदस्यों में हैं। इस दौरान केजरीवाल के बाद पार्टी में नंबर दो नेता की हैसियत रखते हैं। आप ने उन्हें राज्यसभा से सांसद भी बना रखा है। सभी प्रमुख मुद्दों पर मजबूती से पार्टी की राय रखने के लिए जाने जाते हैं। 

प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद बढ़ा कद
संजय सिंह का कद आप पार्टी में उस वक्त और बढ़ गया, जब आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के संस्थापक सदस्य जाने माने वकील प्रशांत भूषण और वरिष्ठ नेता योगेन्द्र यादव को अपमानित करके पार्टी से निकाल दिया। इस दौरान संजय सिंह ने केजरीवाल का पूरा साथ दिया। सभी मामलों में वह आम आदमी पार्टी का मजबूती से पक्ष रखने लगे। धीरे-धीरे उनका कद पार्टी में बढ़ने लगा। आम आदमी पार्टी ने विभिन्न राज्यों के चुनाव में संजय सिंह को ही चुनाव प्रभारी भी बनाती रही है। अरविंद केजरीवाल को संजय सिंह पर काफी भरोसा रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत