1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ''Mother's day पर मेरे बेटे का शपथ ग्रहण, यह मेरे लिए बहुत खास'', एक्टर विजय की मां का बड़ा बयान

''Mother's day पर मेरे बेटे का शपथ ग्रहण, यह मेरे लिए बहुत खास'', एक्टर विजय की मां का बड़ा बयान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 10, 2026 09:35 am IST,  Updated : May 10, 2026 10:51 am IST

Vijay CM oath: एक्टर विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। इस दौरान, उनके परिजनों और समर्थकों में भारी उत्साह दिखा। मदर्स डे पर बेटे को मुख्यमंत्री बनता देख विजय की मां बेहद खुश हुईं। जानें इस मौके पर उन्होंने क्या कहा।

vijay parents reaction- India TV Hindi
एक्टर विजय के शपथ ग्रहण पर उनके माता-पिता ने खुशी जताई। Image Source : ANI/PTI

Tamil Nadu Assembly Election के परिणाम में जनता का जनादेश मिलने के 5 दिन की उठापटक के बाद आखिरकार आज TVK चीफ थलापति विजय ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय ने सीएम पद की शपथ ली। इस खास मौके पर उनके माता-पिता बेहद खुश नजर आए। जानें बेटे के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण पर TVK चीफ विजय के माता-पिता ने क्या कहा।

सीएम के रूप में बेटे की शपथ है खुशी का मौका

विजय के पिता और निर्देशक एस. ए. चंद्रशेखर इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बोले कि मैं बहुत खुश हूं। हम समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी होगी कि मेरा बेटा तमिलनाडु के सीएम के रूप में शपथ लेने जा रहा है।

मदर्स डे के दिन बेटे का शपथ ग्रहण बना और भी खास

वहीं, विजय की मां शोभा भी इस मौके पर बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है और इस मौके पर मेरा बेटा शपथ ले रहे हैं। मैं इसके लिए काफी खुश हूं।"

फॉर्मल लुक में शपथ लेने पहुंचे एक्टर विजय

शपथ के मौके पर आज थलापति विजय खास अवतार में दिखे। आज उनका लुक पूरा फॉर्मल था, फुल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में वो शपथ लेने पहुंचे। विजय की शपथ में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आए थे।

एक तरफ जहां स्टेडियम में भीड़ जुटी, वहीं विजय के घर से लेकर नेहरू स्टेडियम और करीब करीब पूरा चेन्नई शहर थलापति विजय के रंग-बिरंगे पोस्टर से पट गया। फैन्स की दौड़ बस एक ही तरफ जा रही थी और वो था चेन्नई का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, जहां थलापति विजय ने शपथ ली। विजय के साथ टीवीके के 9 नेताओं ने भी शपथ ली और विजय की कैबिनेट में शामिल हो गए।

एक्टर विजय की शपथ से जुड़ा हर अपडेट यहां देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत