1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Assembly Election: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस कल हो सकता है खत्म, CPI और CPM से मिले TVK नेता

Assembly Election: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस कल हो सकता है खत्म, CPI और CPM से मिले TVK नेता

 Edited By: Vinay Trivedi
 Updated : May 07, 2026 11:57 pm IST

Tamil Nadu Alliance Politics: 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद देश की सियासत में जबरदस्त हलचल मची हुई है। बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA के मर्डर से राजनीति गरमा गई है, तो तमिलनाडु में TVK, DMK और AIADMK, नए गठबंधन समीकरण पर विचार कर रहे हैं। इस बीच, TVK चीफ विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की।

TVK चीफ विजय ने राज्यपाल...- India TV Hindi
TVK चीफ विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

Post Poll Political Developments: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद देश की सियासत में हलचल तेज है। जहां एक तरफ अलग-अलग राज्यों में सरकार गठन को लेकर बैठक, रणनीति बनाने और गठबंधन की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में हुई सनसनीखेज घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के PA Chandranath Rath की गोली मारकर जान ले ली गई, जिसके बाद बंगाल की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। BJP ने इस मर्डर को पूर्वनियोजित बताते हुए TMC पर निशाना साधा है।

इधर, Tamil Nadu में भी चुनावी रिजल्ट के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। एक्टर विजय की पार्टी TVK को लेकर चर्चाएं तेज हैं और DMK व AIADMK दोनों ही अपने-अपने लेवल पर नए गठबंधन और समर्थन जुटाने में लगी हुई हैं। सियासी गलियारों में इसको लेकर चर्चा है कि आगामी दिनों में तमिलनाडु की सियासत में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सरकार के गठन को लेकर केरल, असम और पुडुचेरी में भी मीटिंग्स का दौर चल रहा है। सत्ता में साझेदारी और सीएम के चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है। चुनावी परिणाम आने के बाद अब सभी की नजरें नई सरकारों के गठन और बदलते सियासी समीकरणों पर टिकी हैं।

Assembly Election LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 11:56 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    CPI और CPM कल विजय को समर्थन देने का कर सकते हैं ऐलान

    तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस कल खत्म हो सकता है। CPI और CPM से TVK नेता मिले। CPI और CPM कल बैठक कर विजय को समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले गवर्नर राजेन्द्र आर्लेकर ने आज कहा कि चूंकि TVK चीफ जोसेफ विजय चन्द्रशेखर के पास बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों का सपोर्ट नहीं है इसलिए उन्होंने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया। हालांकि विजय ने कल ही राज्यपाल से मिलकर 112 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी थी।

  • 5:03 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पिनाराई विजयन ने UDF को जीत की बधाई दी

    पिनाराई विजयन ने विधानसभा चुनावों में LDF की हार स्वीकार की और UDF को जीत पर बधाई दी। CPI(M) के वरिष्ठ नेता ने कहा, विधानसभा चुनावों में हार हमारे लिए पूरी तरह से चौंकाने वाली थी। LDF एक जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर काम करेगा और सरकार पर सामाजिक कल्याण के उपायों को लागू करने का दबाव डालेगा। इसके अलावा उन्होंने केरल विधानसभा चुनावों में BJP के तीन सीटें जीतने को 'गंभीर' बताया।  

  • 4:37 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    TVK धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती है- कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक

    कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी ने विजय को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया क्योंकि वह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत में पूर्ण विश्वास रखते हैं। तिलक हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में सहयोगी दल द्रमुक के समर्थन से सांसद बने। 

  • 3:28 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    के वी थॉमस ने केरल CM पद के लिए सतीशन का किया समर्थन

    साल 2022 में कांग्रेस से निष्कासित कर दिए गए सीनियर नेता के वी थॉमस ने कहा कि वी डी सतीशन केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं, क्योंकि 2021 से उन्होंने हाल के विधानसभा चुनाव समेत विभिन्न चुनावों में विपक्ष के नेता के रूप में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।

  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    फाल्टा सीट को छोड़कर चारों राज्यों से आदर्श संहिता हटी

    भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट को छोड़कर, उन सभी चार राज्यों में जहां चुनाव हो गए हैं, अब वहां आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है। फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया गया है। वहां, 21 मई को मतदान होगा और उनकी गिनती 24 मई को की जाएगी।

  • 1:56 PM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    कांग्रेस आलाकमान लेगा अंतिम फैसला- विधायक मैथ्यू कुझलनादन

    केरल के तिरुवनंतपुरम में चल रही सीएलपी बैठक के संबंध में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक मैथ्यू कुझलनादन ने कहा कि बैठक चल रही है। वे विधायकों से मिल रहे हैं और उनकी राय ले रहे हैं। दिल्ली के नेता इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।

  • 12:54 PM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    चेन्नई में लोकभवन के बाहर TVK समर्थकों को प्रदर्शन

    चेन्नई में लोकभवन के बाहर, टीवीके प्रमुख विजय के तत्काल शपथ ग्रहण समारोह की मांग वाले पोस्टर लिए दो टीवीके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। एक टीवीके समर्थक ने कहा, 'हम विजय का समर्थन करना चाहते हैं ताकि वे शपथ ग्रहण करें। मैं तिरुप्पुर में टीवीके का सदस्य हूं।'

  • 12:28 PM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    बिना बहुमत साबित किए तमिलनाडु में CM की शपथ नहीं

    टीवीके प्रमुख विजय बहुमत साबित होने के बाद ही शपथ ले सकते हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, बहुमत साबित होते ही विजय शपथ ले सकते हैं।

    (इनपुट- ANI)

  • 12:21 PM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    केरल: चांडी ओमन ने भी सीएलपी की बैठक में लिया भाग

    केरल के तिरुवनंतपुरम में पुथुप्पल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक चांडी ओमन ने भी सीएलपी की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक मानक प्रक्रिया है। हम केरल की जनता द्वारा चुने गए विधायक हैं। हमने अपनी राय दे दी है, और उसी के आधार पर पार्टी सही निर्णय लेगी।

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    विजय की पार्टी टीवीके ने CPI(M) से मांगा समर्थन

    कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता पी. शनमुगम ने बताया कि समर्थन मांगने के लिए टीवीके प्रमुख विजय ने हमारी पार्टी को एक लेटर भेजा है। हमारी राज्य समिति की बैठक कल सुबह होगी; हम उसमें अपना निर्णय लेंगे। तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है लेकिन TVK के पास महज 108 सीटे हैं।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    तमिलनाडु में विजय ने की राज्यपाल से मुलाकात

    तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। TVK चीफ विजय ने आज फिर से लोकभवन में गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इस दौरान, उनके साथ TVK के महासचिव एन. आनंद भी रहे।

  • 10:34 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    केरल: CLP की बैठक के बाद रवाना हुए वी. डी. सतीशन

    केरल के तिरुवनंतपुरम में सीएलपी बैठक के खत्म होने के बाद, कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक वी. डी. सतीशन बैठक स्थल से रवाना हुए। बैठक से निकलने के बाद कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि मैं पार्टी हाई कमांड की तरफ से लिए जाने वाले फैसले का पालन करूंगा।

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    हटाए गए विजय के आवास के बाहर लगे मेटल डिटेक्टर गेट

    तमिलनाडु चुनाव में टीवीके के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद टीवीके प्रमुख विजय के आवास के बाहर लगाए गए मेटल डिटेक्टर गेट आज हटाए जा रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

  • 9:32 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    चेन्नई में इकट्ठा होना शुरू हुए TVK कार्यकर्ता

    टीवीके नेता चेन्नई में स्थित पार्टी मुख्यालय में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। टीवीके के जिला सचिव गणेशन ने कहा कि विजय की लहर चेन्नई से कन्याकुमारी तक पूरे तमिलनाडु में छा गई है। सभी दलों के नेताओं ने टीवीके के उदय की बात तो की, लेकिन उसकी जीत पर संदेह जताया। आज जनता ने टीवीके को 108 सीटें देकर अपना फैसला सुना दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि टीवीके सरकार बनाएगी। हमारे नेता विजय निश्चित रूप से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे और वे हमेशा के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Vinay Trivedi

    पुडुचेरी ले जाए गए AIADMK के विधायक

    तमिलनाडु के AIADMK के नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी ले जाया गया है। AIADMK प्रवक्ता कोवई सत्यन ने बताया कि पार्टी के विधायकों को पुडुचेरी में ठहराया गया है। हालांकि, उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी ले जाने की वजहों के बारे में नहीं बताया। जान लें कि तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए टीवीके की कोशिशों के बीच AIADMK ने यह कदम उठाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत