1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'आधार कार्ड नहीं मिला तो बोले पैंट उतारो... ये क्या है?' कांवड़ मार्ग की घटना पर बिफरे ओवैसी

'आधार कार्ड नहीं मिला तो बोले पैंट उतारो... ये क्या है?' कांवड़ मार्ग की घटना पर बिफरे ओवैसी

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 02, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 08:57 pm IST

ढाबा मालिकों से पहले पहचान की पु्ष्टि के लिए आधार कार्ड मांगा गया और जब आधार कार्ड नहीं मिला तो बोला गया कि पैंट उतारो। ओवैसी ने कहा कि ये क्या है? ये कौन लोग हैं? ऐसे लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए।

As- India TV Hindi
असदुद्दीन ओवैसी Image Source : PTI

हैदराबाद: एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग की एक घटना पर बिफर पड़े। उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि ढाबा मालिकों से पहले पहचान की पु्ष्टि के लिए आधार कार्ड मांगा गया और जब आधार कार्ड नहीं मिला तो बोला गया कि पैंट उतारो। ओवैसी ने कहा कि ये क्या है? ये कौन लोग हैं? ऐसे लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए।

10 पहले सब ठीक था, अब ऐसा क्यों हो रहा?

ओवैसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली-देहरादून के कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबा मालिकों के साथ घटित घटना का उल्लेख किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर बाइपास के पास तीन गांव हैं जहां वर्षों से कई होटल्स हैं। ये समझ नहीं आ रहा कि 10 साल पहले इन जगहों पर शांतिपूर्वक कांवड़ यात्रा गुजरती थी। लेकिन अब ऐसा क्यों हो रहा है? एक होटल पर गए और आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड नहीं मिला तो कहा पैंट उतारो। ये क्या गंदगी है?

ये कौन लोग हैं?

ओवैसी ने कहा कि बाद में मालूम हुआ कि पुलिस उन्हें नोटिस दे रही है। अरे नोटिस नहीं देना, ऐसे लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। ये कौन लोग हैं? क्या आप पुलिस हैं? क्या आप सरकार चला रहे हैं? ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार ऐसे लोगों को क्यों इस तरह की हरकतें करने की इजाजत दे रही है? ओवैसी ने कहा कि मेरी एक ही मांग है कि रूल ऑफ लॉ को फॉलो कीजिए। 

क्या है मामला?

दरअसल, मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि कांवड़ मार्ग में कुछ लोग दुकान, ढाबे और होटलों में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इन लोगों ने एक होटल में जाकर आधार कार्ड मांगा और जब आधार कार्ड नहीं मिला तो कहा कि पैंट उतारे। इस बात को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। मामला सामने आने पर पुलिस ने संबंधित लोगों को नोटिस भेजा है। ओवैसी ने इसी बात पर आपत्ति जताई कि ऐसे लोगों को नोटिस नहीं भेजना चाहिए बल्कि इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

बिहार में वोटर लिस्ट मामले पर क्या बोले ओवैसी?

ओवैसी ने बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट रिविजन मामले पर कहा कि हम चुनाव आयोग से लगातार पूछ रहे हैं कि आप सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाते। क्या वोटर्स को दो classes में विभाजित कर सकते हैं? माता पिता का नाम वोटर का नाम पूछ रहे हैं , पता बदला तो उसका detail अब पूछ रहे हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनके पास id proof नहीं है। बिहार में युवा लोग काम के सिलसिले में पलायन करते हैं। इन सब चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत