1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक से दोबारा राज्यसभा की सदस्यता क्यों नहीं? शानदार राज्य है: निर्मला सीतारमण

कर्नाटक से दोबारा राज्यसभा की सदस्यता क्यों नहीं? शानदार राज्य है: निर्मला सीतारमण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2022 08:11 pm IST,  Updated : Mar 09, 2022 08:11 pm IST

राज्यसभा में कर्नाटक से चुने जाने के संबंध में अपनी निजी इच्छा के सवाल पर निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘क्यों नहीं? कर्नाटक एक शानदार राज्य है। राज्य की सेवा करने का मुझे सम्मान प्राप्त हुआ है, केवल इसलिए नहीं कि मैं सांसद हूं।’’

Nirmala Sitharaman- India TV Hindi
Nirmala Sitharaman Image Source : PTI

बेंगलुरु: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल जून में समाप्त हो रहा है। उन्होंने बुधवार को संकेत दिया कि वह एक और कार्यकाल के लिए इस दक्षिणी राज्य से उच्च सदन की सदस्य बनना पसंद करेंगी।

जब यहां संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वह राज्य से एक बार और राज्यसभा में जाना पसंद करेंगी, तो वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। मैं इसे पार्टी पर छोड़ूंगी और पार्टी जहां भी मुझे भेजेगी, मुझे वहां जाना होगा।’’

राज्यसभा में कर्नाटक से चुने जाने के संबंध में अपनी निजी इच्छा के सवाल पर सीतारमण ने कहा, ‘‘क्यों नहीं? कर्नाटक एक शानदार राज्य है। राज्य की सेवा करने का मुझे सम्मान प्राप्त हुआ है, केवल इसलिए नहीं कि मैं सांसद हूं।’’

(इनपुट- एजेंसी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत