1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देवेंद्र फडणवीस बनेंगे भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानें नेता ने क्या जवाब दिया

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानें नेता ने क्या जवाब दिया

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 02, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 11:36 pm IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं जाने की चर्चा को लेकर जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि फडणवीस ने भाजपा के अध्यक्ष बनने के सवाल पर क्या जवाब दिया है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस।- India TV Hindi
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद से ही इस बात ती चर्चा जोरों पर है कि भारतीय जनता पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? कई बार इस पद को लेकर अलग-अलग नेताओं के नाम की चर्चा सामने आने लगती है। कुछ दिनों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस के नाम की भी अटकलें थीं। अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि फडणवीस ने भाजपा के अध्यक्ष बनने के सवाल पर क्या जवाब दिया है।

क्या बोले फडणवीस?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं जाने की चर्चा को विराम लगाने की कोशिश की है। महाराष्ट्र के नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये चर्चा सिर्फ मीडिया ने ही शुरू की हुई है और ये सिर्फ मीडिया तक ही सीमित है। यानी साफ है कि फडणवीस ने भाजपा अध्यक्ष बनने की अटकों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। 

चौंका सकता है भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद जब केंद्र में नई सरकार का गठन हुआ तो मोदी कैबिनेट में के बाद भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई अन्य दिग्गज नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसलिए माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला हो सकता है। 

महाराष्ट्र में अक्तूबर-नवंबर में चुनाव

दूसरी ओर एनडीए यानी महायुति ने महाराष्ट्र में अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत में यह तय हुआ है कि पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी ने जितने सीटें जीती थी उन सीटों पर उनका अधिकार होगा। कुछ सीटों पर जहां मौजूदा विधायक की स्थिति कमजोर होगी उसके बारे में आपस में तय कर बदलाव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- इलेक्टोरल बॉण्ड स्कीम की नहीं होगी SIT जांच, सुप्रीम कोर्ट ने ये कहते हुए खारिज कीं सभी याचिकाएं

हिमाचल त्रासदी पर अपनी ही सरकार को घेरने लगे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, बोले- मैंने पिछली बार ही...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत