1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या तेजस्वी यादव बनेंगे RJD के नए अध्यक्ष ? जानिए क्या बोले लालू प्रसाद

क्या तेजस्वी यादव बनेंगे RJD के नए अध्यक्ष ? जानिए क्या बोले लालू प्रसाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2022 09:14 am IST,  Updated : Feb 05, 2022 09:14 am IST

लालू ने बिहार के विशेष राज्य का दर्जे की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा है। 

Lalu Prasad and Tejashwi Yadav, RJD- India TV Hindi
Lalu Prasad and Tejashwi Yadav, RJD Image Source : PTI

Highlights

  • तेजस्वी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों का खंडन किया
  • विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर नीतीश और BJP पर निशाना साधा

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव को पार्टी कमान सौंपे जाने को लेकर पूछ गए सवाल का जवाब दिया। लालू ने तेजस्वी को पार्टी के अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों का खंडन किया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। लालू ने बिहार के विशेष राज्य का दर्जे की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग दोहराई। यादव ने शुक्रवार को कहा कि विशेष राज्य का दर्जा भारतीय जनता पार्टी का कमिटमेंट था और नीतीश कुमार ने भाजपा में आने से पहले कहा था कि जो विशेष राज्य का दर्जा देगा हम उसके साथ जाएंगे। विशेष राज्य का दर्जा मिला तो नहीं लेकिन साथ ही चले गए।लालू ने कहा कि ये लोगों को गुमराह करते हैं। बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है, इसलिए ये मांग की जा रही।

स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों पर कांग्रेस के अकेले चुनाव लडने की खबरों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिसे लड़ना है लड़ें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उनका कांग्रेस के साथ गठबंधन है। तेजस्वी को पार्टी के अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी के अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने की चर्चा बिहार की राजनीति में खूब है। इसी बीच हालांकि तेजप्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद अध्यक्ष हैं और आगे भी रहेंगे।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत