1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रेप के आरोपी से 10 साल की लड़की की कराई गई थी शादी, अब दिया तीन तलाक

रेप के आरोपी से 10 साल की लड़की की कराई गई थी शादी, अब दिया तीन तलाक

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 01:12 pm IST

उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दस साल की लड़की की शादी कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले शख्स से कराई गई थी और अब उसने लड़की को तीन तलाक दे दिया।

रेप के आरोपी से 10 साल की...- India TV Hindi
रेप के आरोपी से 10 साल की लड़की की कराई गई थी शादी, अब तलाक Image Source : INDIA TV (REPRESENTATIONAL IMAGE)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दस साल की लड़की की शादी कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले शख्स से कराई गई थी और अब उसने लड़की को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

यह घटना उस वक्त सामने आई जब चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की एक टीम की मुलाकात इस महीने की शुरूआत में बुढाना थाना क्षेत्र के एक गांव में काउंसलिंग के सिलसिले में लड़की से हुई। हेल्पलाइन की प्रभारी पूनम शर्मा के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म होने की घटना के बाद उसकी शादी 16 फरवरी को अपनी बहन के देवर से करा दी गई।

चाइल्ड केयर हेल्पलाइन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शामली जिले के रहने वाले आरोपी ने 4 अगस्त के दिन लड़की को उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया जिसके बाद परिवार ने हेल्पलाइन पर संपर्क किया।

बुढाना के एसएचओ के.पी. सिंह ने कहा है कि उन्होंने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि नाबालिग के परिवार ने उसकी बहन की जिद पर लड़की की शादी कराई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत