1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. coronavirus in Noida: नोएडा में दो और पॉजिटिव मामले आए सामने, प्रशासन ने सील की निराला ग्रीनशायर सोसाएटी

coronavirus in Noida: नोएडा में दो और पॉजिटिव मामले आए सामने, प्रशासन ने सील की निराला ग्रीनशायर सोसाएटी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2020 11:15 am IST,  Updated : Mar 23, 2020 11:39 am IST

निराला ग्रीनशायर सोसायटी में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आने के बाद निराला ग्रीनशायर सोसायटी को पूरी तरह से सील कर दिया है।

coronavirus cases in Noida, coronavirus- India TV Hindi
2 new coronavirus case found in Noida

नई दिल्ली। नोएडा में कोरोना संक्रमित मरीजों के दो और नए मामले सामने आए हैं। नोएडा में कोरोना वायरस के दो और नए मामले सामने आने के बाद से लोगों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, निराला ग्रीनशायर सोसायटी में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आने के बाद निराला ग्रीनशायर सोसायटी को पूरी तरह से सील कर दिया है।

दिल्ली से सटे नोएडा में अबतक कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। नोएडा सेक्टर 74 की केपटाउन सोसायटी,  ग्रेटर नोएडा के बी ब्लॉक में अल्फा-1 की हाउसिंग सोसायिटी और निराला ग्रीनशायर सोसायटी में अभी तक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि प्रशासन ने सभी बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सील कर सैनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। 

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, 23 मार्च 2020 को सुबह 10 बजे तक भारत में कुल 415 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां 28 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। जबकि पूरे देश में अबतक कोरोना संक्रमण की वजह से 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत