1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में योगी सरकार आते ही इलाहाबाद के 2 बूचड़खानों को किया गया सील

यूपी में योगी सरकार आते ही इलाहाबाद के 2 बूचड़खानों को किया गया सील

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2017 08:04 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 08:07 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शपथ लेने के कुछ ही घंटों में इलाहाबाद के अटाला इलाके के दो बड़े बूचड़खाने बंद कर दिए गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बूचड़खानों पर ताला लगा दिया। दो बड़े बूचड़खानों के अलावा करीब आधा दर्जन छोटे बूचड़

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

इलाहाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शपथ लेने के कुछ ही घंटों में इलाहाबाद के अटाला इलाके के दो बड़े बूचड़खाने बंद कर दिए गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बूचड़खानों पर ताला लगा दिया। दो बड़े बूचड़खानों के अलावा करीब आधा दर्जन छोटे बूचड़खानों को भी बंद करा दिया गया है।

बूचड़खाने बंद होने से इसमें काम करने वाले लोग नाराज हैं। नगर निगम के मुताबिक बिना नोटिस के ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें

प्रशासन के मुताबकि इन दोनों बूचड़खानों को 6 महीने पहले ही बंद करवा दिया गया था, लेकिन दबंग लोग इसे खोल देते थे, वहीं कर्मचारियों का गुस्सा निगम पर फूट रहा है।

नगर निगम के मुताबिक इन बूचड़खानों के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं था जिसकी वजह से इन्हें पहले भी चेतावनी दी गई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत