1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. kanika kapoor coronavirus: सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

kanika kapoor coronavirus: सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 02:35 pm IST

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर को SGPGI के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डीएम लखनऊ ने बताया कि कनिका के संपर्क में से अबतक जो 30 रिपोर्ट आई हैं वो सभी कोरोना निगेटिव हैं।

Kanika Kapoor, Coronavirus, Covid-19- India TV Hindi
Kanika Kapoor

लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है। राजधानी लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश और नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी ने सिंगर कनिका कपूर के घर के बाहर हो रहे सैनेटाइजेशन का निरीक्षण किया। डीएम ने खुद से सैनेटाइजेशन का पूरा प्रॉसेस देखा। कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर को SGPGI के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डीएम लखनऊ ने बताया कि कनिका के संपर्क में से अबतक जो 30 रिपोर्ट आई हैं वो सभी कोरोना निगेटिव हैं। लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में शामिल 30 लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें सभी नेगिटेव पाए गए हैं। 

कनिका कपूर की पार्टी में पहुंचे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट रिपोर्ट्स भी शनिवार को आ गईं। उनका कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया है। डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंत्री सहित 30 लोगों के सैंपल लिए गए थे और सभी की जांच निगेटिव आई है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि कुल 45 सैंपल केजीएमयू लैब में चेक किए गए थे। इनमें 28 सैंपल्स कनिका कपूर के कॉन्टैक्ट वाले थे। बाकी अन्य 17 बाहरी लोगों के थे। इन सैंपल्स में लखनऊ, आगरा, फिरोजाबाद, अयोध्या और शाहजहांपुर के थे।

बता दें कि, कनिका कपूर कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरी थीं। जानकारी के मुताबिक, कनिका 14 मार्च को होटल में पहुंची थीं और 16 मार्च को चेक आउट किया था। इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपार्टमेंट में आयोजित की गई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। लंदन से लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर कई पार्टी में भी शामिल हुई थीं। इन पार्टी में कई नेता, मंत्री, ब्यूरोक्रेट, और नामी-गिरामी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह भी पहुंचे थे। इसमें यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हुए थे।  कनिका लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में रहती हैं। 

लखनऊ में कोरोना के 4 नए मामले

कनिका कपुर के अलावा राजधानी लखनऊ में कोरोना के 3 और मामले आये हैं। ये तीनों एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि KGMU के जिस डॉक्टर में कोरोना पॉजिटिव मिला था, ये तीनों उसके संपर्क के हैं। नोएडा के सेक्टर 74 समेत अबतक यूपी में अब कोरोना के कुल 24 केस सामने आ चुके हैं।

सीएम ने जारी किए निर्देश

उधर, जय प्रताप सिंह के आइसोलेशन में जाने के बाद उत्तर प्रदेश के विधायक पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह और तेजपाल नागर ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और कुछ मंत्रियों के भी इससे संक्रमित होने की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने शनिवार को प्रदेश से सभी कैबिनेट मंत्रियों को निर्देश देते हुए जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए कहा, 'अगर बेहद जरूरी हो तो मंत्री ना मिलें। जनता दरबार में भी अभी ना जाएं मंत्री और संक्रमण की आशंका से खुद को आइसोलेशन में रखें।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत