1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बाइक से आगरा जा रहे थे तीन दोस्त, यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे के बाद सब खत्म

बाइक से आगरा जा रहे थे तीन दोस्त, यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे के बाद सब खत्म

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2018 09:27 am IST,  Updated : Apr 19, 2018 09:28 am IST

दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया है। तीनों के पहचान की कोशिश की जा रही है...

representational image- India TV Hindi
representational image

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के पलवल निवासी तीन युवक आज तड़के बाइक से आगरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में महावन थाना क्षेत्र में किमी संख्या- 117 के समीप तेजी से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया है। तीनों के पहचान की कोशिश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत