1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. IIT कानपुर से पीएचडी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

IIT कानपुर से पीएचडी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2018 07:43 am IST,  Updated : Apr 19, 2018 07:43 am IST

भीम सिंह नामक छात्र तीन साल से पीएचडी का छात्र था और वह फिरोजाबाद का रहने वाला था...

representational image- India TV Hindi
representational image

कानपुर: आईआईटी कानपुर के एक छात्र ने आज अपने हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि भीम सिंह नामक छात्र तीन साल से पीएचडी का छात्र था और वह फिरोजाबाद का रहने वाला था। छात्र आईआईटी परिसर के छात्रावास नंबर आठ में रहता था।

उन्होंने बताया कि भीम के साथ के छात्रों ने बताया कि वह आजकल बहुत तनाव में रहता था। छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है क्योंकि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। साथ रहने वाले छात्रों ने बताया कि वह मंगलवार को दिखा था उसके बाद उसको किसी ने नहीं देखा।

एसएसपी कुमार ने बताया कि छात्रों को आज उसके कमरे से बदबू आती मिली तो वे कमरे के पास गये लेकिन कमरा अंदर से बंद था। फिर उन्होंने इसके बारे में आईआईटी के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने छात्र के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में छात्र का शव फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज उसके घर वालों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हॉस्टल के अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत