1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में अलग-अलग मामलों में तीन लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा में अलग-अलग मामलों में तीन लोगों ने की आत्महत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2021 05:11 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 05:11 pm IST

जनपद गौतम बुद्ध नगर के तीन थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर एक युवती समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

3 people committed suicide in separate cases in Noida- India TV Hindi
3 people committed suicide in separate cases in Noida Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर के तीन थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर एक युवती समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली कुमारी चंदा (24) ने मानसिक तनाव के चलते बुधवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के सिग्मा सेक्टर में रहने वाले हरप्रीत सिंह (32) ने मानसिक तनाव के चलते बुधवार रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि अन्य मामला थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के नवादा गांव से है। गांव में रहने वाले इंजीनियर योगेंद्र श्रीवास्तव (27) ने बुधवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत