1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बरेली की जेलों में कोरोना का अटैक, केंद्रीय और जिला जेल में 56 कैदी संक्रमित

बरेली की जेलों में कोरोना का अटैक, केंद्रीय और जिला जेल में 56 कैदी संक्रमित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 01:48 pm IST

बरेली के केन्द्रीय कारागार और जिला जेल में 56 कैदियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बरेली की जेलों में कोरोना का अटैक, केंद्रीय और जिला जेल में 56 कैदी संक्रमित- India TV Hindi
बरेली की जेलों में कोरोना का अटैक, केंद्रीय और जिला जेल में 56 कैदी संक्रमित Image Source : FILE

बरेली (उत्तर प्रदेश): बरेली के केन्द्रीय कारागार और जिला जेल में 56 कैदियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि केन्द्रीय कारागार के 51 और जिला जेल के पांच कैदियों में रविवार को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय कारागार में तीन दिन पूर्व एक कैदी की कोरोना से मौत के बाद रविवार को जांच कराई गई थी। वहीं, जिला जेल में संक्रमित पाए जाने के चलते वहां भी जांच हुई थी। कुमार ने बताया कि एसपी देहात के कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मी भी कोविड-19 के मरीज हो गए हैं। 

इसके अलावा पुलिस लाइन में एक जवान में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात 198 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में सक्रिय संक्रमित 3773 हैं जबकि 1108 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 98 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत