1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में बुधवार को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी आम आदमी पार्टी

नोएडा में बुधवार को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी आम आदमी पार्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2021 09:06 pm IST,  Updated : Aug 31, 2021 09:06 pm IST

लखनऊ और आगरा में अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा नीत सरकारों पर निशाना साधा था।

AAP's 'Tiranga Yatra' in Noida on Wednesday- India TV Hindi
आम आदमी पार्टी (आप) बुधवार को नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। Image Source : PTI

नोएडा: आम आदमी पार्टी (आप) अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आप इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आगरा में ऐसी यात्राएं आयोजित कर चुकी है, जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

बता दें कि निकटवर्ती दिल्ली में ‘आप’ की सरकार है। आप की जिला इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा, ‘‘दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह बुधवार को गौतम बौद्ध नगर के नोएडा में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।’’

पार्टी की गौतम बुद्ध नगर इकाई के प्रवक्ता और महासचिव संजीव निगम ने कहा, “इस मुहिम का उद्देश्य आप द्वारा परिभाषित देशभक्ति और राष्ट्रवाद की परिभाषा को आम लोगों तक पहुंचाना है।” लखनऊ और आगरा में अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा नीत सरकारों पर निशाना साधा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभा के दौरान कोविड​​-19 प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के लिए आगरा में आप पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत