1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शूटिंग के दौरान डांस कर रहे हीरो-हिरोइन को पुलिस ने क्यों पकड़ा, जानिए पूरी डिटेल

शूटिंग के दौरान डांस कर रहे हीरो-हिरोइन को पुलिस ने क्यों पकड़ा, जानिए पूरी डिटेल

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 12:49 pm IST

बहराइच में इजाजत लिए बगैर भोजपुरी एलबम की शूटिंग करने के आरोप में उसके अभिनेता-अभिनेत्री समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

UP news- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

बहराइच (उप्र): बहराइच में इजाजत लिए बगैर भोजपुरी एलबम की शूटिंग करने के आरोप में उसके अभिनेता-अभिनेत्री समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित कुट्टी बाजार में बुधवार को भोजपुरी एलबम की शूटिंग के दौरान संगीत पर अभिनेता और अभिनेत्री नृत्य कर रहे थे। इस दौरान यहां भारी भीड़ भी एकत्र थी।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि जब पुलिस ने पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान शूटिंग की अनुमति के बारे में पूछा तो शूटिंग टीम कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। उन्होंने बताया कि शूटिंग कर रहे क्रू सदस्यों ने ना तो मास्क लगा रखा था और ना ही सेनेटाइजर आदि की कोई व्यवस्था की थी।

अभिनेता-अभिनेत्री कैमरामैन और निर्देशक डायरेक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188, 269 270 तथा महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पांचों अभियुक्त शिवम मिश्रा, रोली कश्यप, उमेश कश्यप, अमित सिंह और मदन बहराइच जिले के ही विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत