1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. चलती स्कूल बस के अंदर का फर्श टूटने से नीचे गिरा छात्र, पहिए से कुचलकर मौत

चलती स्कूल बस के अंदर का फर्श टूटने से नीचे गिरा छात्र, पहिए से कुचलकर मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:24 pm IST

खेरागढ़ के पुलिस निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त स्कूल बस का फर्श टूटा हुआ था। स्पीड ब्रेकर आने की वजह से टूटे फर्श से होकर छात्र बस के टायरों के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई...

school bus- India TV Hindi
school bus

आगरा: शहर में सड़क पर दौड़ती स्कूल बस के अंदर के टूटे हुए फर्श से 12 वर्षीय एक छात्र आज सुबह नीचे गिर गया और पहिए से कुचलकर उसकी मौत हो गई।

शहर के खेरागढ़ निवासी दशरथ का बेटा आदित्य कक्षा छह में पूरनचंद रमेशचंद सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ़ता था। आज सुबह वह बस से स्कूल गया था। दोपहर को छुट्टी के बाद वह स्कूल बस से घर लौट रहा था। स्कूल बस के पीछे के हिस्से का फर्श टूटा हुआ था।

खेरागढ़ के पुलिस निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त स्कूल बस का फर्श टूटा हुआ था। स्पीड ब्रेकर आने की वजह से टूटे फर्श से होकर छात्र बस के टायरों के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

मृतक के साथी छात्रों ने कहा कि बस का फर्श टूटा होने पर आदित्य ने आगे वाली सीट के नीचे पैर रख लिए थे। रास्ते में स्पीड ब्रेकर आने पर आदित्य असंतुलित हो गया और टूटे फर्श से बस से नीचे गिर गया तथा बस के पीछे वाले पहिए के नीचे आ गया।

इस हादसे से आदित्य के परिवार में कोहराम मचा है और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बस चालक और स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत