हादसे में 11वीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई जबकि 18 बच्चे घायल हो गए। हादसा दादरी बिरोहड़ रोड पर हुआ। हादसा इतना भीषण था कि स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्कूली बच्चों से भरी दो बसें आपस में टकरा गईं जिससे 35-40 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ये बस बच्चों को लेकर भ्रमण पर जा रही थी।
मुरादाबाद में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटा। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर गोलीबारी की गई है। ऐसे में 9 और 10 मई को एहतियातन स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है।
यूपी के कौशांबी में एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में 40 स्कूली बच्चे सवार थे जिन्होंने जल्दी-जल्दी बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस आग की लपटों से पूरी तरह जल गई।
बस के टायर का पंक्चर ठीक करते हुए ऐसा हादसा हुए कि पास में खड़ा मेकैनिक बुरी तरह से घायल हो गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्कूल बसों को लेकर कई गाइडलाइंस जारी की हैं जिनमें स्कूल बसों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम, स्पीड गवर्नर और CCTV कैमरा लगाया जाना शामिल है।
हमलावरों ने जब स्कूल बस पर हमला किया तो वह बच्चों से खचाखच भरी हुई थी। उसमें 30-35 बच्चे सवार थे। हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की।
बस की टक्कर से बाइक में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने स्कूल बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
नोएडा में एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान नोएडा एलिवेटेड रोड पर लंबा जाम लग गया।
नागपुर की सड़कों पर दौड़ रही 281 स्कूल बसें खतरे से खाली नहीं है। यह आपके बच्चों की जान को खतरे में डालने का काम कर रही हैं। ऐसे में नागपुर आरटीओ की तरफ से इन बसों के मालिकों आदेश दिया गया है कि 1 सप्ताह के भीतर वे बस का फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करें।
ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा देखने को मिला है। दरअसल यहां 50 बच्चों से भरी हुई स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में करीब 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
दिल्ली में हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी चालक बस के निचले हिस्से में फंस गया था। एम्स अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस हादसे में स्कूल के तीन छात्रों को मामूली चोटें आई हैं जिनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच है।
शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश में जहां भी आज निजी स्कूल खुले हैं वहां के शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। अवकाश के दिन स्कूल खोलने वाले प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूली बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई। जबकि कई बच्चे घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गुजरात के वलसाड में एक बस जलकर खाक हो गई है। ये बस 30 स्कूली बच्चों और 3 टीचरों को पिकनिक के लिए ले जा रही थी। अचानक इस बस में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
पुणे के वाघोली परिसर में राइजिंग स्टार स्कूल की बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे से छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। घायल छात्रों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रह है।
अमेरिका के पेंसिलवेनिया में भीषण बस दुर्घटना हुई है। पुलिस के अनुसार बस का टायर खराब हो जाने से चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और अचानक वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है।
घटना औरेया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के भेसोल की है। बच्चों की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई।
बिजनौर में एक स्कूल बस नहर में गिर गई, जिसमें करीब 20 बच्चे सवार थे। इस हादसे में 11 बच्चे घायल हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई। मामला बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र का है।
संपादक की पसंद