1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. 20 बच्चों से भरी स्कूल बस खंभे से टकराई, रेत के ढेर पर चढ़ते ही बिगड़ा संतुलन; हादसे का LIVE फुटेज आया सामने

20 बच्चों से भरी स्कूल बस खंभे से टकराई, रेत के ढेर पर चढ़ते ही बिगड़ा संतुलन; हादसे का LIVE फुटेज आया सामने

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 07, 2026 07:46 am IST,  Updated : Oct 07, 2026 07:46 am IST

लुधियाना में बच्चों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। बस में करीब 20 से 21 बच्चे सवार थे जिनमें कुछ बच्चों को चोटें आई हैं। इस हादसे का एक CCTV वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें इसकी वजह साफ दिखाई भी दे रही है।

स्कूल बस खंभे से...- India TV Hindi
स्कूल बस खंभे से टकराई। Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा अमन नगर इलाके में हुआ जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। BCM आर्या स्कूल की ये बस अचानक अनियंत्रित होकर रेत के ढेर पर चढ़ गई और सीधी जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 21 बच्चे सवार थे जिनमें से कुछ बच्चों को चोटें आईं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे के लिए तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

CCTV ने खोल दी लापरवाही की पोल

घटना का जो CCTV फुटेज सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि सड़क पर रेत का ढेर लगा था। जैसे ही तेज रफ्तार बस रेत के ढेर पर चढ़ गई, उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा भी टूट गया और हाई-वोल्टेज तारें बस के ऊपर गिर गईं। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद बस में बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।

शीशे और दरवाजे खोलकर बच्चों को बाहर निकाला

जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने शीशे और दरवाजे खोलकर बच्चों को बाहर निकाला। कई बच्चों को चोटें आने की बात कही जा रही है, जबकि कुछ को अंदरूनी चोटें लगने की भी जानकारी है। परिजनों ने भी पता चलने पर मौके पर पहुंचकर बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के लिए तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से डर के मारे बस को छोड़ कर फरार हो गया।

CCTV में कैद हुआ हादसा-

बस से संबंधित स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस हादसे को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस अब इस हादसे की CCTV के आधार पर जांच कर रही है और फरार ड्राइवर की भी तलाश जारी है।

14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी की मौत

वहीं, आपको बता दें कि लुधियाना में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। लुधियाना के हैबोवाल इलाके में हुए एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई। अंशिका राज्य स्तर की हैंडबॉल प्लेयर थी। उसे स्टेट लेवल का मैच खेलने के लिए बठिंडा जाना था। लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले हुए हादसे ने उसकी जान ले ली।

(रिपोर्ट- तुषार भारती)

यह भी पढ़ें-

स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षिका की हुई मौत; हादसे के बाद मची चीख-पुकार

बंगा फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा: मनाली से लौट रही टूरिस्ट बस नीचे गिरी, कंडक्टर समेत 3 की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।