1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. स्कूल बस में बहन को बैठाया और खुद बस के नीचे आ गया 3 साल का मासूम, दोनों टायरों से चिपका शरीर; मां के सामने मौत

स्कूल बस में बहन को बैठाया और खुद बस के नीचे आ गया 3 साल का मासूम, दोनों टायरों से चिपका शरीर; मां के सामने मौत

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jul 15, 2026 06:32 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 06:32 pm IST

लुधियाना में बुधवार सुबह 3 साल के मासूम को प्राइवेट स्कूल की बस ने कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चा अपनी मां के साथ बड़ी बहन को बस में बैठाने घर के बाहर आया था।

ludhiana school bus accident- India TV Hindi
3 साल के समरदीप की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

लुधियाना के कोहाड़ा क्षेत्र के गांव शालू भैणी में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय समरदीप की मौत हो गई। प्राइवेट स्कूल बस की चपेट में आने से समरदीप ने मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि इस हादसे के बाद बस चालक रुका नहीं बल्कि बस को आगे बढ़ा दिया। इस घटना से गांव वालों में बेहद नाराजगी है। हादसे से कुछ ही क्षणों में खुशियों से भरा परिवार में मातम में पसर गया। 

बहन को स्कूल बस में बैठाने आया था समरदीप

हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ जब मासूम अपनी मां अमनदीप के साथ बड़ी बहन रमनदीप कौर को स्कूल बस में बैठाने घर के बाहर आया था। बहन के बस में चढ़ते ही समरदीप बस के आगे पहुंच गया, लेकिन ड्राइवर उसे देख नहीं सका और बस आगे बढ़ा दी। बस का अगला और फिर पिछला टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस लेकर भागने लगा ड्राइवर

हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, पकड़े जाने पर ड्राइवर ने खुद को हादसे के लिए जिम्मेदार मानने से इनकार किया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की मौत।
Image Source : REPORTER INPUTस्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की मौत।

बिना लाइसेंस बस चलाने का आरोप

मृतक के परिवार का आरोप है कि बस में बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई अटेंडेंट मौजूद नहीं था, ड्राइवर की उम्र करीब 19 वर्ष थी और उसके पास मौके पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि कंडियाना कलां स्थित स्कूल की बस की हालत ठीक नहीं थी। हालांकि इस मामले में स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हरियाणा नंबर की थी बस

आरोप यह भी है कि बस हरियाणा नंबर की थी, पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी और नियमों के विपरीत संचालित की जा रही थी। थाना कुमकलां की पुलिस चालक के दस्तावेजों, वाहन के कागजात और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बता दें कि हाल ही में महाष्ट्र के ठाणे से ऐसी ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना सामने आई थी, जहां बाइक फिसलने से 3 दोस्त स्कूल बस के पहिए के नीचे आ गए थे। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

(रिपोर्ट- तुषार भारती)

यह भी पढ़ें-

कीचड़ में फंसकर पलटते-पलटते बची स्कूल बस, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं थे सवार, सामने आया डराने वाला Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।