1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, मासूम सहित 5 की मौत

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, मासूम सहित 5 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2020 08:43 am IST,  Updated : Jun 20, 2020 08:43 am IST
Agra Lucknow Expressway- India TV Hindi
Agra Lucknow Expressway Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के आगरा और लखनऊ को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा घट गया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक मासून भी शामिल है। 

प्रापत जानकारी के अनुसार यह घटना फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर के पास घटी। यहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में 1 मासूम भी शामिल है। घटना में एक शख्स घायल भी बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत