1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नए कृषि कानून से गरीब किसान खत्म होंगे, मुट्ठी भर लोगों को होगा लाभ: अखिलेश यादव

नए कृषि कानून से गरीब किसान खत्म होंगे, मुट्ठी भर लोगों को होगा लाभ: अखिलेश यादव

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 15, 2021 10:49 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 10:49 pm IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा का यह कैसा फैसला है कि गरीब किसान खत्म हो जाएं और मुट्ठी भर लोग लाभान्वित हों।’’

नए कृषि कानून से गरीब किसान खत्म होंगे, मुट्ठी भर लोगों को होगा लाभ: अखिलेश यादव- India TV Hindi
नए कृषि कानून से गरीब किसान खत्म होंगे, मुट्ठी भर लोगों को होगा लाभ: अखिलेश यादव Image Source : PTI/FILE

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों (New Farm Laws) को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों (Farmers) की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा का यह कैसा फैसला है कि गरीब किसान खत्म हो जाएं और मुट्ठी भर लोग लाभान्वित हों।’’ 

"किसानों के लिए काला कानून लाया गया"

विधान परिषद चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उपस्थित अखिलेश यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी की जीत का भरोसा जताया। नए कृषि कानूनों की जरूरत पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा, "किसानों के लिए काला कानून लाया गया, ऐसा कानून जिनसे कुछ लोगों को फायदा होगा लेकिन आम किसान को नहीं। इस कानून से बाजार का नियंत्रण कुछ लोगों के हाथों में चला जाएगा।" 

'किसान के हाथ से चला जाएगा फसलों का नियंत्रण'

उन्होंने आरोप लगाया कि इन नये कृषि कानूनों से किसानों की फसल और इसके उत्पादों पर नियंत्रण भी अन्य लोगों के हाथों में चला जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत अलग तरह का होगा। 

'सभी चाहते हैं कि BJP सत्ता से जाए'

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग विशेष रूप से गरीब किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार, युवा, महिलाएं सभी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान, किसान सहित समाज के सभी वर्गों के लोग दुखी हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत