1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: बलिया जिले में उपद्रवियों ने तोड़ी भीमराव अंबेडकर की मूर्ति

UP: बलिया जिले में उपद्रवियों ने तोड़ी भीमराव अंबेडकर की मूर्ति

 Reported By: IANS
 Published : Dec 24, 2020 12:16 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 12:16 pm IST

उत्तर प्रदेश में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र का है...

UP: बलिया जिले में...- India TV Hindi
UP: बलिया जिले में उपद्रवियों ने तोड़ी भीमराव अंबेडकर की मूर्ति Image Source : IANS

बलिया (उप्र): उत्तर प्रदेश में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र का है जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सिकिया गांव के पार्क में स्थापित 18 साल पुरानी प्रतिमा का हाथ बुधवार को टूटा हुआ पाया गया।

सिकंदरपुर एसएचओ बालेन्दु भूषण मिश्रा ने कहा कि मूर्ति की मरम्मत की जा रही है और मामले की जांच जारी है। अतिरिक्त बलों को अलर्ट पर रखा गया है, हालांकि गांव में स्थिति सामान्य बताई गई है।

एसएचओ ने कहा कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें दंडित किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत