1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की फोटो रखने पर AMU ने लाइब्रेरियन को जारी किया नोटिस

महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की फोटो रखने पर AMU ने लाइब्रेरियन को जारी किया नोटिस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2018 12:51 pm IST,  Updated : Oct 05, 2018 12:51 pm IST

विश्वविद्यालय में आयोजित एक प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की ग्रुप फोटो प्रदर्शित किये जाने पर लाइब्रेरियन को नोटिस जारी किया है

AMU issues notice to librarian on Jinnah photo - India TV Hindi
AMU issues notice to librarian on Jinnah photo 

अलीगढ़। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी होने के कारण कुछ महीने पहले निशाने पर आये अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने गांधी जयन्ती के अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित एक प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की ग्रुप फोटो प्रदर्शित किये जाने पर लाइब्रेरियन को नोटिस जारी किया है। 

AMU के प्रवक्ता शाफे किदवाई ने गुरुवार को बताया कि गांधी जयन्ती पर हर साल की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय में दो अक्टूबर को शुरू हुई सात दिवसीय प्रदर्शनी में जिन्ना और महात्मा गांधी की सामूहिक तस्वीर लगाये जाने पर लाइब्रेरियन और प्रदर्शनी के क्यूरेटर को बुधवार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि AMU अब जिन्ना को लेकर किसी और विवाद में नहीं पड़ना चाहता। 

किदवाई ने कहा कि प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की सामूहिक तस्वीर लगाये जाने पर अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने आपत्ति दर्ज कर उन्हें हटाने की मांग की थी। इस पर एएमयू प्रशासन ने दो तस्वीरें हटा लीं। मई में भी AMU के यूनियन हॉल में जिन्ना की एक तस्वीर लगी होने को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त भी भाजपा सांसद ने जिन्ना के चित्र पर आपत्ति की थी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत