1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल एक कर्मचारी की मौत

नोएडा में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल एक कर्मचारी की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2021 10:16 am IST,  Updated : Feb 11, 2021 10:16 am IST

नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर चार में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए करीब छह कर्मचारियों में से एक की बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

नोएडा में एक कंपनी में...- India TV Hindi
नोएडा में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल एक कर्मचारी की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर चार में एक कंपनी में गैस सिलेंडर फटने से घायल हुए करीब छह कर्मचारियों में से एक की बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कंपनी के मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया, ‘‘सेक्टर 4 के ए- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाका हुआ। घटना में रवि कुमार, नदीम, बालकिशन, शंभू, इंद्रदेव सहित करीब छह कर्मचारी झुलस गए थे।’’ उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान बुधवार शाम को रवि की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच जारी है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पवन शर्मा नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 20 में कंपनी के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत