1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP विधायक की कोरोना से हुई थी मौत, सदमे से 24 घंटे के भीतर पिता का भी निधन

BJP विधायक की कोरोना से हुई थी मौत, सदमे से 24 घंटे के भीतर पिता का भी निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2021 08:38 am IST,  Updated : Apr 25, 2021 08:38 am IST

औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के निधन के 24 घंटे के भीतर उनके पिता की भी शनिवार को मौत हो गई।

BJP विधायक की कोरोना से...- India TV Hindi
BJP विधायक की कोरोना से हुई थी मौत, सदमे से 24 घंटे के भीतर पिता का भी निधन   Image Source : PTI

औरैया (उप्र): औरैया सदर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के निधन के 24 घंटे के भीतर उनके पिता की भी शनिवार को मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिवाकर के पिता रामदत्त दिवाकर (92) की मृत्यु शनिवार को हो गई। रामदत्त दिवाकर कई दिनों से बीमार थे। इसी बीच अपने पुत्र की मौत का सदमा वह सह नहीं पाये और उन्होंने अपने फार्महाउस पर आखिरी सांस ली।

सूत्रों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार सायंकाल यहां यमुना तट पर किया गया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर (56) का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। दिवाकर कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिनका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह पिछले चार दिनों से मेरठ में भर्ती थे और दो दिनों से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत