1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ayodhya Deepotsav Live Updates: दीपों से जगमगा रही है भगवान राम की नगरी अयोध्या

Ayodhya Deepotsav Live Updates: दीपों से जगमगा रही है भगवान राम की नगरी अयोध्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 07, 2021 11:34 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज हमने 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख दीप अयोध्या के मठ और मंदिरों में जगमगाए हैं। इससे भी बड़ी संख्या में दीप जगह-जगह जले हैं।"

Ayodhya Deepotsav Live Updates- India TV Hindi
Ayodhya Deepotsav Live Updates Image Source : ANI

अयोध्या: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में दिवाली के मौके पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप और अयोध्या के मठ तथा मंदिरों में 3 लाख दीप जलाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज हमने 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख दीप अयोध्या के मठ और मंदिरों में जगमगाए हैं। इससे भी बड़ी संख्या में दीप जगह-जगह जले हैं।"

इस तरह से अयोध्‍या में बुधवार को छोटी दीपावली के मौके पर कुल 12 लाख दीये जलाए गए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीये जलाकर योगी सरकार ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। आपको बता दें पिछले वर्ष ‘‘दीपोत्सव’’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे, जो एक विश्व रिकॉर्ड था। इस दीपोत्सव की सबसे खास बात ये है कि इस बार ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Ayodhya Deepotsav Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:06 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज हमने 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख दीप अयोध्या के मठ और मंदिरों में जगमगाए हैं। इससे भी बड़ी संख्या में दीप जगह-जगह जले हैं।"

  • 6:13 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च होता था, आज मंदिरों के पुननिर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है। जिनको कब्रिस्तान प्यारा था वो जनता का पैसा वहां लगाते थे और जिन्हें धर्म और संस्कृति प्यारी है वो धर्म और संस्कृति के उत्थान लिए उस पैसे का उपयोग कर रहे हैं।"

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, "अयोध्या अब एक नई सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनिया के अंदर छानी चाहिए। दुनिया की कोई ताकत 2023 तक अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।"

  • 6:07 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    उत्तर प्रदेश: अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सरयू घाट पर दीये जलाए गए। 

  • 5:10 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    सीएम योगी ने कहा, "आज के दिन अयोध्या में क्या हो रहा था, 30 अक्टूबर 1990 और 2 नवंबर 1990 को इसी अयोध्या में राम भक्तों पर, कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। बर्बर लाठी चार्ज हो रहा था। तब जय श्री राम बोलना एक अपराध माना जाता था, तब राम मंदिर की बात बोलना अपने आप में एक अपराध होता था। लेकिन, भाइयों-बहनों आपकी ताकत, लोकतंत्र की ताकत कितनी मजबूत होती है, आपने उसका एहसास कराया।"

    सीएम योगी ने कहा, "उस ताकत का एहसास है जो कल तक, राम भक्तों पर 31 वर्ष पहले गोलियां चला रहे थे, आज वह आपकी ताकत के सामने झुके हैं, अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी प्रकार से चले तो अगली कार सेवा के लिए वे और उनके पूरे खानदान लाइन पर खड़े होते हुए दिखाई देंगे।

  • 2:45 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। यूपी सरकार भारत सरकार की सहायता से इस दिशा में काम कर रही है: अयोध्या में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 2:41 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत