1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान कोरोना वायरस से संक्रमित, सीतापुर जेल में हैं बंद

आजम खान कोरोना वायरस से संक्रमित, सीतापुर जेल में हैं बंद

 Written By: Bhasha
 Published : May 01, 2021 11:55 am IST,  Updated : May 01, 2021 11:55 am IST

जेलर आर एस यादव ने कहा कि आजम खान का उपचार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चल रहा है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अन्‍य बंदी भी पृथक-वास में उपचाराधीन हैं।

Azam khan found Coronavirus positive आजम खान कोरोना वायरस से संक्रमित, सीतापुर जेल में हैं बंद- India TV Hindi
आजम खान कोरोना वायरस से संक्रमित, सीतापुर जेल में हैं बंद Image Source : ANI

सीतापुर. उत्तर प्रदेश की सीतापुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जेलर आर एस यादव ने शनिवार को बताया कि रैपिड एंटीजन परीक्षण और आरटीपीसीआर दोनों जांच में सांसद खान समेत 13 बंदी संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी की शिकायत पर इन बंदियों की जांच की गई। पहले रैपिड एंटीजन और फ‍िर आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया जिसकी शुक्रवार को रिपोर्ट आई।

जेलर आर एस यादव ने कहा कि आजम खान का उपचार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चल रहा है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अन्‍य बंदी भी पृथक-वास में उपचाराधीन हैं।

आपको बता दें कि जमीन हथियाने और अन्य आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत