1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में डबल मर्डर! बजरंग दल कार्यकर्ता के घर में घुसे बदमाश, दो महिलाओं की हत्या, 3 बच्चों को किया जख्मी

गाजियाबाद में डबल मर्डर! बजरंग दल कार्यकर्ता के घर में घुसे बदमाश, दो महिलाओं की हत्या, 3 बच्चों को किया जख्मी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2021 08:19 am IST,  Updated : Feb 07, 2021 08:19 am IST

शनिवार को गोविंदपुरम से सटे शताब्दी पुरम इलाके में रहने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता महेश के घर में बदमाशों ने धावा बोला। घर में घुसे बदमाशों ने महेश की पत्नी और घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आई युवती की हत्या कर दी जबकि तीन बच्चों को चाकू से गोंद दिया।

bajrang dal worker wife and tuition teacher killed in ghaziabad गाजियाबाद में डबल मर्डर! बजरंग दल का- India TV Hindi
गाजियाबाद में डबल मर्डर! बजरंग दल कार्यकर्ता के घर में घुसे बदमाश, दो महिलाओं की हत्या, 3 बच्चों को किया जख्मी Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद. देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बदमाशों बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है गाजियाबाद के शताब्दीपुरम इलाके से, जहां एक मकान में घुसे बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। घर में घुसे बदमाशों ने दो महिलाओं की चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि तीन बच्चों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पढ़ें- राकेश टिकैत क्यों बोले- अपने ट्रैक्टर पर 'ट्रैक्टर क्रांति 2021, 26 जनवरी' लिखिए

पढ़ें- चीन के साथ हुईं वार्ताओं का जमीन पर कोई प्रभाव नहीं दिखा: जयशंकर

शनिवार को गोविंदपुरम से सटे शताब्दी पुरम इलाके में रहने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता महेश के घर में बदमाशों ने धावा बोला। घर में घुसे बदमाशों ने महेश की पत्नी और घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आई युवती की हत्या कर दी जबकि तीन बच्चों को चाकू से गोंद दिया।

पढ़ें- Chakka Jam: अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा- राकेश टिकैत
पढ़ें- दिलीप कुमार के घर के पाकिस्तानी सरकार ने लगाए 80 लाख, मालिक ने मांग लिए 250000000 रुपये

गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात लूट या फिर पुरानी रंजिश की वजह से हो सकती है। वारदात में शामिल बताए जा रहे एक कारपेंटर का इस घर में काफी समय से आना जाना था। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

पढ़ें- Chakka Jam: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी, बाकी जगह असर नहीं
पढ़ें- Video: मौत में मुंह में जा सकता था दिव्यांग! 'फरिश्ता' बनकर आया RPF कर्मी, बचा ली जान

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत