1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बांदा: पुलिस के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी, थाने का किया घेराव

बांदा: पुलिस के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी, थाने का किया घेराव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2020 03:08 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 03:08 pm IST

महोबा जिले में व्यापारी के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे कुछ लोगों से पुलिस की पूछताछ से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया। 

Banda, news, police, buisnessman- India TV Hindi
बांदा: पुलिस के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी, थाने का किया घेराव Image Source : INDIA TV

बांदा: महोबा जिले में व्यापारी के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे कुछ लोगों से पुलिस की पूछताछ से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया। लोगों ने एएसपी वीरेंद्र कुमार पर अभद्रतापूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक कबरई थाना क्षेत्र में लोग व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस कुछ लोगों को थाने ले गई और पूछताछ करने लगी। जैसे ही यह खबर लोगों को मिली लोग आक्रोशित हो गए थाने पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हालांकि ADG प्रयागराज प्रेम प्रकाश चित्रकूटधाम मंडल के IG के. सत्यनारायण 2 दिन से महोबा में कैम्प किये हुए है । अंतिम संस्कार को लेकर कमिश्नर गौरव दयाल भी कबरई में मौजूद हैं। शिवपाल तिवारी पूर्व चेयरमैन कबरई नगर का आरोप है कि ASP वीरेंद्र सिंह के द्वारा अभद्रतापूर्ण व्यवहार के साथ गाली-गलौज करने के दौरान समर्थकों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपर पुलिस अधीक्षक माहौल खराब करने के उद्देश्य से दो लोगों को जबरन उठाने की कोशिश करने लगे । इस दौरान जन आक्रोश भड़क उठा। व्यापारियों ने मिलकर थाने की ओर कूच किया थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत