1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भीम आर्मी के चंद्रशेखर को देवबंद से किया गया गिरफ्तार, आज ही शुरू की थी सहारनपुर से दिल्ली की पदयात्रा

भीम आर्मी के चंद्रशेखर को देवबंद से किया गया गिरफ्तार, आज ही शुरू की थी सहारनपुर से दिल्ली की पदयात्रा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2019 03:00 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 03:00 pm IST

चंद्रशेखर ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है

Bhim Army chief Chandrashekhar Azad arrested in UP's Deoband- India TV Hindi
Bhim Army chief Chandrashekhar Azad arrested in UP's Deoband

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रेशेखर उर्फ रावण को गिरफ्तार किया है, चंद्रशेखर को धारा 144 के उलंघन में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें देवबंद के कासिमपुरा गांव के पास गिरफ्तार किया गया है, चंद्रशेखर ने मंगलवार को ही सहारनपुर से दिल्ली के लिए पदयात्रा शुरू की थी, उनके साथ उनके सौंकड़ों कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

चंद्रशेखर ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है, पिछले हफ्ते ही उन्होंने कहा था कि उनके संगठन ने सपा और बसपा के गठबंधन को समर्थन की जो घोषणा की है वह समर्थन सशर्त होगा, उन्होंने यह भी कहा था कि उनका संगठन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का तबतक समर्थन नहीं करेगा जबतक समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण के कुछ मुद्दों पर अपना रुख साफ नहीं करती।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत