1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पहले धर्म बदलवाकर किया निकाह, अब हत्या के बाद बिजनौर दफनाने लाया था शव

पहले धर्म बदलवाकर किया निकाह, अब हत्या के बाद बिजनौर दफनाने लाया था शव

 Reported By: PTI
 Published : Jan 24, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 03:49 pm IST

पति और बच्चों को छोड़ धर्म बदल कर निकाह करने वाली एक महिला की उसी के शौहर ने गला दबाकर हत्या कर दी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

बिजनौर (उ.प्र.): पति और बच्चों को छोड़ धर्म बदल कर निकाह करने वाली एक महिला की उसी के शौहर ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी निधि शर्मा ने पिछले साल 17 जुलाई को पति और दो बच्चों को छोड़कर दिल्ली में काम करने वाले बिजनौर निवासी इंतजार से साथ निकाह कर लिया था। इससे पहले उसने धर्म बदलकर अपना नाम इक़रा रख लिया था। शादी के बाद वह दिल्ली के जाफराबाद में रहने लगी थी।

उधर, निधि के पति संजय ने 24 जुलाई को निधि की गुमशुदगी की रिपोर्ट न्यू उस्मानपुर थाने मे दर्ज कराई थी।

सूत्रों के मुताबिक इंतजार बुधवार को कार से निधि उर्फ इकरा का शव लेकर बिजनौर आया और दफनाने की तैयारी करने लगा। इंतजार की पहली बीवी अफरोज के पिता को जब इस मामले का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने इंतजार को गिरफ्तार कर निधि का शव बरामद कर लिया है।

कोतवाल विजेन्द्रपाल राणा के अनुसार इंतजार ने गला घोंटकर निधि की हत्या की है। उन्होने बताया कि इंतजार ने पूछताछ में कहा है कि उसकी निधि के साथ फेसबुक के जरिये जान पहचान हुई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत