1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP विधायक संगीत सोम पर 53 लाख हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार ने दी आत्महत्या की चेतावनी

BJP विधायक संगीत सोम पर 53 लाख हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार ने दी आत्महत्या की चेतावनी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2018 10:14 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 10:14 pm IST

सरधना क्षेत्र के गांव राजपुर मोमीन निवासी एक परिवार ने भाजपा विधायक संगीत सोम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। 

Sangeet Som- India TV Hindi
Sangeet Som

मेरठ: यहां सरधना क्षेत्र के गांव राजपुर मोमीन निवासी एक परिवार ने भाजपा विधायक संगीत सोम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एक-दो रोज में कार्रवाई नहीं होने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री दरबार में अपनी गुहार लगाने की बात कही है। वहां भी इंसाफ नहीं मिलने पर पीडित परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है। 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि भाजपा विधायक के दबाव में पुलिस न्याय देना तो दूर की बात है उनकी तहरीर तक नहीं ले रही है। मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के गांव राजपुर मोमीन निवासी राहुल सिंह के अनुसार उन्होंने आज एसएसपी के यहां तहरीर देने की कोशिश की लेकिन एसएसपी कार्यालय ने तहरीर लेने से इंकार करते हुए एसपी देहात के यहां भेज दिया। एसपी देहात ने भी तहरीर लेने से इनकार कर उन्हें अपने कार्यालय से भगा दिया जिसके बाद पीड़ित परिवार ने एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार से मिलकर उन्हें तहरीर दी है। एडीजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

राहुल ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की कृषि भूमि और दूधारु भैंसे बेचकर तथा कृषि भूमि पर बैंक से लोन लेकर सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम को कथित रूप से 53 लाख रुपये देकर उनके साथ ईंट भट्ठे में साझेदारी की थी,परन्तु कई बार कहने पर भी कोई दस्तावेजी कार्रवाई नहीं की गई। उसका आरोप है कि रुपये नहीं देने पर दोबारा पंचायत में संगीत सोम ने अपनी पत्नी के नाम की नौ बीघा भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेन्ट मेरे पिता राम कुमार सिंह के नाम किया और एक साल में सारे रुपये नगद देकर भूमि वापस देने का वादा किया। परन्तु आज तक न भूमि दी और न ही रुपये न ही कोई ब्याज। इस संबंध में विधायक संगीत सोम से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत