1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा में बॉक्सर की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने फ्लैट में घुसकर गोली मारी

ग्रेटर नोएडा में बॉक्सर की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने फ्लैट में घुसकर गोली मारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 07:12 pm IST

ग्रेटर नोएडा में आज उस समय सनसनी मच गयी जब एवीजी हाइट आपर्टमेंट के फ्लैट के अंदर एक बॉक्सर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

Boxer shot dead- India TV Hindi
Boxer shot dead

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आज उस समय सनसनी मच गयी जब एवीजी हाइट आपर्टमेंट के फ्लैट के अंदर एक बॉक्सर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बॉक्सर जितेंद्र मान का शव उसके फ्लैट में मिला। जितेंद्र मान इन दिनों अल्फा-1 में चल रहे एक जिम में ट्रेनर के रूप में काम कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र मान को गोली मारी गयी है। पुलिस के अनुसार वह इंडिया को रिप्रजेंट कर चुका है। ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। 

एसपी देहात सुनिति सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के एवीजे हाइट्स अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर एच-606 में जितेंद्र मान (27 वर्ष) रहते थे। जितेंद्र बॉक्सिंग की जूनियर टीम का नेशनल चैम्यियन रह चुका है । जितेंद्र इन दिनों अल्फा-1 में चल रहे अल्टीमेट फिटनेस एकेडमी में जिम ट्रेनर के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को जितेंद्र सुबह के समय जिम गया था। जिम से जाने के बाद उसका मोबाइल फोन बंद था। 

जिम ट्रेनर जितेंद्र के फ्लैट की एक चाबी फिटनेस एकेडमी के संचालक प्रीतम टोकस के पास भी थी। जब जितेंद्र के बारे में कुछ पता न चला तो प्रीतम टोकस ने आज दोपहर को फ्लैट पर जाकर अपनी चाबी से ताला खोला। तब उन्हें पता चला कि अंदर जितेंद्र मान का शव गोलियों से छलनी पड़ा था। 

इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद बदमाशों ने फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया और जितेंद्र का मोबाइल भी अपने साथ ले गये। उन्होंने बताया कि जितेंद्र के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया गया है तथा अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। जिसके सहारे बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत