1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुलंदशहर हिंसा में गोली लगने से हुई इंस्पेक्टर की मौत, पोस्टमार्टम में गन शॉट की पुष्टि

बुलंदशहर हिंसा में गोली लगने से हुई इंस्पेक्टर की मौत, पोस्टमार्टम में गन शॉट की पुष्टि

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 03, 2018 08:01 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 01:10 pm IST

सोमवार को बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मृत्यू गोली लगने से हुई है

Bulandshahar DM confirms gunshot injury cause of death of Inspector Subodh Kumar Singh- India TV Hindi
Bulandshahar DM confirms gunshot injury cause of death of Inspector Subodh Kumar Singh

नई दिल्ली। सोमवार को बुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मृत्यू गोली लगने से हुई है, प्रारंभिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की वजह से चोट के निशान की पुष्टि हुई है। बुलंदशहर के डीएम ने खुद इसकी पुष्टी की है, रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली दायीं आंख के पास से सिर के अंदर चली गई है जिससे उनकी मृत्यू हुई है।

इस बीच बुलंदशहर में सोमवार को हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपर पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) को मौके पर भेजा है और 2 दिन के अंदर पूरी जांच पर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि रिपोर्ट आने के बाद सरकार घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रभावितों को आर्थिक सहायता का निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने हिंसा के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और स्थानीय निवासी सुमित चिंगराठवी की मृत्यू पर दुख व्यक्त किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत