1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे 7 महिलाओं और बच्‍चों को बस ने कुचला

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे 7 महिलाओं और बच्‍चों को बस ने कुचला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2019 07:32 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 07:32 am IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा घट गया। यहां सड़क किनारे सो रही महिलाओं और बच्चों को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया।

Bulandshahr - India TV Hindi
Bulandshahr 

उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा घट गया। यहां सड़क किनारे सो रही महिलाओं और बच्‍चों को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। यह घटना बुलंदशहर के नरौरा गंगा घाट के पास की है। मृतकों की संख्‍या 7 बताई जा रही है। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्‍चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग हाथरस के रहने वाले हैं और गंगा स्‍नान के लिए नरौरा घाट आए थे। 

पुलिस के मुताबिक घटना के समय ये महिलएं और बच्‍चे सड़क के किनारे सो रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बस ने नियंत्रण खो दिया और इन्‍हें कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद बस चालक बस को छोड़ कर भाग गया। घटना के बाद सीओ डिबाई के साथ ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत