1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आया भयंकर कोहरा, एक के ऊपर एक चढ़ गईं करीब 12 गाड़ियां

आया भयंकर कोहरा, एक के ऊपर एक चढ़ गईं करीब 12 गाड़ियां

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2021 04:53 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 04:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में शनिवार सुबह घने कोहरे (Dense Fog) के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्जन भर गाड़ियां (Car Accident) आपस में टकरा गई। घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है।

आया भयंकर कोहरा, एक के ऊपर एक चढ़ गईं करीब 12 गाड़ियां- India TV Hindi
आया भयंकर कोहरा, एक के ऊपर एक चढ़ गईं करीब 12 गाड़ियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI/FILE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में शनिवार सुबह घने कोहरे (Dense Fog) के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्जन भर गाड़ियां (Car Accident) आपस में टकरा गई। घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को दोबारा शुरू किया गया। 

दर्जनभर वाहन टकराए

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चल रहे दर्जनभर वाहन आपस में एक के बाद एक सीरीज मे टकराते चले गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

क्रेन की सहायता ली गई

पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को हटाया गया, तथा यातायात को चालू किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर भी आज सुबह आधा दर्जन वाहन कोहरे के चलते आपस में टकरा गए जिसमें तीन लोगों को मामूली चोट आई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत