1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हिंदू देवी-देवताओं वाले विवादित विज्ञापन के बाद जावेद हबीब के सैलून में हुई तोड़फोड़

हिंदू देवी-देवताओं वाले विवादित विज्ञापन के बाद जावेद हबीब के सैलून में हुई तोड़फोड़

 Published : Sep 09, 2017 03:28 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 03:31 pm IST

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के एक विज्ञापन में हिंदू देवी देवताओं के अपमान जनक चित्रों से नाराज और गुस्साई भीड़ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित जावेद हबीब सैलून में तोड़फोड़ की।

jawed habib- India TV Hindi
jawed habib Image Source : PTI

लखनऊ: हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के एक विज्ञापन में हिंदू देवी देवताओं के अपमान जनक चित्रों से नाराज और गुस्साई भीड़ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित जावेद हबीब सैलून में तोड़फोड़ की। पुलिस के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के निगरानी में भीड़ ने राजधानी लखनऊ के पास वाले जिले मोतीनगर में स्थित ब्यूटी सैलून में तोड़फोड़ की।

भीड़ ने जब सैलून पर अपना धावा बोला, तब कुछ ग्राहक भी वहां फंसे हुए थे।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सैलून के मालिक को अपना सैलून बंद करने और ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है, जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

पुलिस की एक टीम ने सैलून में पहुंचकर वहां पर मौजूद कुछ प्रत्यदर्शियों से घटना के बारे में पूछताछ की।

jawed habib
jawed habib

हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय सचिव विमल द्विवेदी ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान किसी भी तरहा से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा की, "हम सैलून नहीं चलने देंगे।"

'गॉड्स टू विजिट जेएच सैलून' के कैप्शन वाले विवादास्पद विज्ञापन को लेकर हैदराबाद में जावेद हबीब के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। हालांकि हबीब इस मामले में अपनी तरफ से माफी भी मांग चुके हैं। उनका कहना है कि यह विज्ञापन कोलकाता में उनके एक पार्टनर ने छपवाया था, जिसकी बारे में उनके पार्टनर ने उन्हें कुछ नहीं बताया था।

इसे भी पढ़ें

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत