1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल में बंद बाबा नकली, हनीप्रीत के साथ राम रहीम भागा विदेश? जांच में जुटी पुलिस

जेल में बंद बाबा नकली, हनीप्रीत के साथ राम रहीम भागा विदेश? जांच में जुटी पुलिस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 08, 2017 08:45 am IST,  Updated : Sep 08, 2017 11:43 am IST

वायरल खबर में बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों का ये इनपुट था कि बाबा का एक डुप्लीकेट तैयार किया है, जिसे बलात्कारी राम रहीम की जगह जेल भेजा जा सकता है। सबसे हैरान करने वाला दावा ये कि बलात्कारी राम रहीम का ये डुप्लीकेट उसी तरह का है, जैसा कि आतंक

Ram-Rahim- India TV Hindi
Ram-Rahim

नई दिल्ली: बलात्कारी बाबा राम रहीम रेप केस में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। वह रोहतक जेल में बंद है लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात का संदेह जताया जा रहा है कि सलाखों के पीछे असली राम रहीम नहीं, बल्कि उसका हमशक्ल है। हरियाणा पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि जेल में बंद राम रहीम असली है या हनीप्रीत के साथ फरार हो गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि असली राम रहीम देश छोड़ कर भाग चुका है और जो रोहतक की जेल में सजा काट रहा है वो राम रहीम का डुप्लीकेट है। ये भी पढ़ें: वायरल सच: राम रहीम ने रोका भारत-चीन युद्ध? जानें बाबा के ‘सुपर पावर’ का सच

दावा ये भी किया जा रहा है कि कई विवाद में घिरी उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत के साथ बलात्कारी बाबा राम रहीम कोर्ट और पुलिस को झांसा देकर विदेश जा चुका है। सोशल मीडिया पर ये खबर जंगल की आग की तरह फैल रही है। दावा ये भी किया जा रहा है कि बाबा के डुप्लीकेट होने की खबर ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं।

वायरल खबर में बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों का ये इनपुट था कि बाबा का एक डुप्लीकेट तैयार किया है, जिसे बलात्कारी राम रहीम की जगह जेल भेजा जा सकता है। सबसे हैरान करने वाला दावा ये कि बलात्कारी राम रहीम का ये डुप्लीकेट उसी तरह का है, जैसा कि आतंकी संगठन तैयार करते हैं। जिसने भी इस खबर को देखा वो सन्न रह गया। लोग इसे दनादन शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। अमोल पिंजरकर का मानना है कि इस देश में कुछ भी हो सकता है, भरोसा नहीं है।

बिनोद महतो लिखते हैं कि राम रहीम का हमशक्ल है, क्योंकि कभी उसके बाजू में बाल दिखता है कभी नहीं दिखता है तो धीरज कुमार कहते हैं, नहीं भाई...हनीप्रीत अकेली ही विदेश चली गई है। वह अब विदेश का मजा लूट रही है। तो सवाल है क्या राम रहीम का डुप्लीकेट रोहतक जेल में बंद है? क्या असली बलात्कारी बाबा जेल से फरार हो चुका है? क्या राम रहीम हनीप्रीत के साथ देश छोड़कर भाग चुके हैं?

अगर वायरल खबर में ज़रा सी भी सच्चाई है तो ये मामला सनसनीखेज है। ढोंगी बाबा इतना शातिर है कि ये अपने ऐशो आराम के लिए कुछ भी कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत