1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Swachh Survekshan 2020: जानिए यूपी का कौन सा शहर है सबसे स्वच्छ, चौंका देगा पवित्र नगरी अयोध्या का हाल

Swachh Survekshan 2020: जानिए यूपी का कौन सा शहर है सबसे स्वच्छ, चौंका देगा पवित्र नगरी अयोध्या का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 11:53 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 11:53 pm IST

देश के सबसे साफ और गंदे शहरों की स्थिति बताने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गए हैं।

Swachh Sarvekshan 2020- India TV Hindi
Swachh Sarvekshan 2020 Image Source : FILE

नई दिल्ली। देश के सबसे साफ और गंदे शहरों की स्थिति बताने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गए हैं। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने देश के सबसे स्वच्छ शहरों और राज्यों की लिस्ट जारी की है। 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले महानगरों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 6 शहरों ने अपना स्थान बनाया है। वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों की लिस्ट में यूपी के 10 शहर शामिल हैं। इस सूची में सबसे निचले पायदान पर देश की सबसे पवित्र नगरी अयोध्या को स्थान मिला है। राष्ट्रीय सूची में अयोध्या 97वें स्थान पर है। जो कि उत्तर प्रदेश की लिस्ट का आखिरी नाम है। 

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की लिस्ट के मुताबिक 10 लाख से ऊपर की आबादी वाले शहरों की लिस्ट को देखें तो यूपी में सबसे स्वच्छ महानगर लखनऊ है। नवाबों के इस शहर को राष्ट्रीय सूची में 12वां स्थान मिला है। वहीं ताज नगरी आगरा को 12वां स्थान मिला है। दिल्ली एनसीआर के सबसे साफ शहर का दर्जा गाजियाबाद को मिला है। वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की लिस्ट में प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ को स्थान मिला है। 

उत्तर प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर, ये रही पूरी लिस्ट

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में

लखनऊ  देशभर में 12वां स्थान
आगरा  16वां
गाजियाबाद  19वां
प्रयागराज  20वां
वाराणसी  27वां
मेरठ  41वां

वहीं 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में एनसीआर का नोएडा शामिल है। नोएडा को राष्ट्रीय सूची में 25वां स्थान मिला है। वहीं झांसी को 27वां, अलीगढ़ को 30 और मथुरा को 39वां स्थान मिला है। यूपी में सबसे निचले पायदान की बात करें तो अयोध्या से बेहतर स्थिति शिकोहाबाद की है। अयोध्या को जहां 97वां स्थान मिला है। वहीं शिकोहाबाद 95वें स्थान पर है।

1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहर

नोएडा  25वां
झांसी  27वां
अलीगढ़  30वां
मथुरा  39वां
सहारनपुर  49वां
फिरोजाबाद  53वां
हरदोई  68वां
शाहजहांपुर  78वां
शिकोहाबाद  95वां
अयोध्या  97वां

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत