1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे CM योगी

नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे CM योगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Oct 01, 2021 12:45 pm IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा चयनित 110 नायाब तहसीलदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित रहे हैं। इसको लेकर लोकभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

नायब तहसीलदार के पद पर...- India TV Hindi
नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे CM योगी Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा चयनित 110 नायब तहसीलदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित रहे हैं। इसको लेकर लोकभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बाकी नायब तहसीलदारों को राजस्व परिषद में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बता दें कि मिशन रोजगार के तहत इससे पहले भी कई विभागों में भर्तियां की गई हैं, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी नियुक्ति पत्र बांट चुके हैं।

योगी सरकार का दावा है कि पिछले साढ़े 4 सालों में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। वर्ष 2017 तक यहां की बेरोजगारी दर 17 फीसद तक थी, जबकि आज चार फीसद है। भर्ती प्रक्रिया में किसी का चेहरा नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर नियुक्तियां की गई हैं।  सभी नियुक्तियां वर्षों से लंबित थीं, क्योंकि पिछली सरकारों में ईमानदारी का अभाव था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत