1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ में पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का औचक निरीक्षण

लखनऊ में पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का औचक निरीक्षण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2018 12:27 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 12:35 pm IST

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अच्छी सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया था। इस निरीक्षण को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

लखनऊ में पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का औचक निरीक्षण- India TV Hindi
लखनऊ में पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का औचक निरीक्षण

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह-सुबह लखनऊ में पुलिस लाइन का निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएम योगी के अचानक निरीक्षण की खबर लगते ही डीजीपी समेत पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएम ने पुलिस लाइन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया, साथ ही ड्यूटी पर मौजूद जवानों से वन-टू-वन बात की। जिस समय सीएम वहां पहुंचे उस समय नए रंगरूटों की ट्रेनिंग भी चल रही थी।

सीएम के अचानक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। सही तरीके से साफ-सफाई भी नहीं थी। इस दौरान पुलिसकर्मी अपनी समस्याएं बताने लगे। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अच्छी सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया था। इस निरीक्षण को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

डीजीपी ओ पी सिंह ने मुख्यमंत्री के निरीक्षण पर कहा कि योगी जी ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं सहित निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण किया। यह मेरी नौकरी में अब तक पहली बार है जब कोई सीएम निरीक्षण के लिए पुलिस लाइन आए और हमारी दिक्कतों को समझा।

निर्माणाधीन बैरक के बारे में डीजीपी बोले कि इसका निर्माण फंड की कमी से कुछ दिनों के लिए रुक गया था। जब ये बन जाएगा तो यहां चार कंपनी पीएसी के जवानों को रुकने की सुविधा मिल सकेगी। डीजीपी ने कहा कि योगी ने निरीक्षण में कई जगह साफ-सफाई न मिलने पर नाखुशी भी जाहिर की और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत