1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सीएम योगी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए- किसे मिला कौनसा विभाग

सीएम योगी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए- किसे मिला कौनसा विभाग

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2019 11:32 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 11:53 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल नए और पुराने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बृहस्पतिवार की रात कर दिया गया। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश के नए वित्त मंत्री हैं जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है।

CM Yogi- India TV Hindi
सीएम योगी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा Image Source : FILE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल नए और पुराने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बृहस्पतिवार की रात कर दिया गया। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश के नए वित्त मंत्री हैं जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि सिद्धार्थनाथ सिंह अब खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री होंगे। आशुतोष टंडन को नगर विकास मंत्री बनाया गया है। महेंद्र सिंह जल शक्ति विभाग के मंत्री होंगे। मंत्रिमंडल में शामिल रामनरेश अग्निहोत्री को आबकारी विभाग सौंपा गया है जबकि कमला रानी वरुण को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

खेल मंत्रालय उपेंद्र तिवारी को दिया गया है जबकि महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग स्वाति सिंह के जिम्मे रहेगा। नीलकंठ तिवारी उत्तर प्रदेश के नए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री होंगे जबकि सतीश द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग सौंपा गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत