1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा का फिर छलका दर्द, CM योगी से की शिकायत

BJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा का फिर छलका दर्द, CM योगी से की शिकायत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 06:42 pm IST

उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

Sakshi Mishra and Ajitesh- India TV Hindi
Sakshi Mishra and Ajitesh

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कई दिनों तक सोशल मीडिया से गायब रहीं साक्षी मिश्रा ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत में लिखा है, "मैं साक्षी मिश्रा पत्नी अजितेश कुमार पुत्री राजेश कुमार मिश्रा, विधायक 123 बिथरी चैनपुर बरेली निवासी हूं। निवेदन है कि मेरे ससुराल और मायके पक्ष के खिलाफ झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा है, "मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है। इस कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं अपने पति के साथ शांति से जीवन जीना चाहती हूं, जिसमें कठिनाई आ रही हैं। कृपया उचित कार्रवाई करें, जिससे मैं और मेरे ससुराल वाले स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें। इससे मेरे पिता के राजनीतिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है।"

ज्ञात हो कि बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा बीती तीन जुलाई को अपने घर से भाग गई थीं। उन्होंने अजितेश से प्रेम विवाह कर लिया था। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान का खतरा बताया था। मामला कोर्ट में भी गया था। कोर्ट दोनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत