1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद, सहारनपुर में घर में घुसकर पत्रकार समेत दो की हत्या

यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद, सहारनपुर में घर में घुसकर पत्रकार समेत दो की हत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 04:40 pm IST

सहारनपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए दिन सूबे में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने की बात करते हैं, लेकिन अपराधी हर रोज कोई न कोई वारदात अंजान देकर उनके दावों की हवा निकाल देते हैं।

Crime - India TV Hindi
 सहारनपुर में घर में घुसकर पत्रकार समेत दो की हत्या Image Source : TWITTER/ANI

सहारनपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए दिन सूबे में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने की  बात करते हैं, लेकिन अपराधी हर रोज कोई न कोई वारदात अंजान देकर उनके दावों की हवा निकाल देते हैं। अब यूपी वेस्ट के सहरानपुर में अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक पत्रकार और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि एक बड़े हिंदी अखबार के फोटो पत्रकार आशीष (23) और उसके भाई आशुतोष (19) की उनके पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महिपाल और आशीष के बीच गोबर फेंकने को लेकर विवाद था। रविवार सुबह इसे लेकर बात बढ़ने पर महिपाल और उसके बेटे ने आशीष के घर में घुसकर उसे तथा उसके भाई आशुतोष को गोली मार दी। दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिनेश ने बताया कि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गयी हैं। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया है। उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिये हैं।

सहारनपुर में हुई इस वारदात को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश उत्तम प्रदेश कहलाया जाना चाहिए था, वो हत्या प्रदेश कहा जा रहा है। यहां लगातार हत्याएं हो रही हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत