1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिता ने नहीं दिलाई जगुआर, तो बेटे ने नहर में बहा दी बीएमडब्ल्यू कार

पिता ने नहीं दिलाई जगुआर, तो बेटे ने नहर में बहा दी बीएमडब्ल्यू कार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2019 07:30 am IST,  Updated : Aug 10, 2019 07:30 am IST

इस पूरे मामला का वीडियो भी सामने आय़ा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार काफी दूर तक नहर में बहती हुई पानी के बीच में जाकर फंस गई। वहीं गोताखोरों की मदद से कार को निकालने का प्रयास किए जा रहे हैं। बीएमडब्ल्यू कार दादुपुर हेड के पास पानी के टापू पर फंसी हुई थी।

पिता ने नहीं दिलाई जगुआर, तो बेटे ने नहर में बहा दी बीएमडब्ल्यू कार- India TV Hindi
पिता ने नहीं दिलाई जगुआर, तो बेटे ने नहर में बहा दी बीएमडब्ल्यू कार

नई दिल्ली: हरियाणा के यमुनानगर से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां एक युवक ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार को नहर में बहा दिया। दरअसल, इस युवक ने अपने पिता से जगुआर की मांग की थी। जब पिता से उसे जगुआर दिलाने से मना कर दिया तो उसने अपनी महंगी बीएमडब्ल्यू कार को भी नहर में बहा दिया।

Related Stories

सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू को नहर में डूबते देख लोगों ने पुलिस को खबर किया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद कार को नहर से निकाला। कार को नहर से निकालने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम के कई जवान लगे थे। दो भारी भरकम क्रेन को भी कार को नहर से बाहर निकालने के लिए लगाया गया था।

इस पूरे मामला का वीडियो भी सामने आय़ा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार काफी दूर तक नहर में बहती हुई पानी के बीच में जाकर फंस गई। वहीं गोताखोरों की मदद से कार को निकालने का प्रयास किए जा रहे हैं। बीएमडब्ल्यू कार दादुपुर हेड के पास पानी के टापू पर फंसी हुई थी।

बता दें कि पंजाब और हरियाणा के युवाओं में महंगी कारों का बहुत क्रेज है। आए दिन उनकी महंगी गाड़ियों पर पंजाबी और हरियाणवी गाने भी बन रहे हैं। कई युवा अपने इस शौक को पूरा करने के लिए अपने परिजनों को परेशान करते हैं। ऐसा ही एक मामला यमुनानगर में देखने को मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत