1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. न्‍यूज
  4. कुलदीप बिश्नोई पर छापे में सामने आया कालेधन का काला सच, 200 करोड़ के विदेशी धन का खुलासा

कुलदीप बिश्नोई पर छापे में सामने आया कालेधन का काला सच, 200 करोड़ के विदेशी धन का खुलासा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2019 07:56 am IST,  Updated : Jul 29, 2019 07:56 am IST

हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मूख्यमंत्री भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई पर पड़े आयकर के छापे इस समय चर्चा का विषय हैं।

Kuldeep Bishnoi- India TV Hindi
Kuldeep Bishnoi

हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मूख्‍यमंत्री भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्‍नोई पर पड़े आयकर के छापे इस समय चर्चा का विषय हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कुलदीप बिश्‍नोई के पास से छापेमारी में 200 करोड़ रुपए की गुप्‍त संपत्ति का भी खुलासा हुआ है। 

सीबीडीटी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बिश्नोई से जुड़े 13 परिसरों की 23 जुलाई को तलाशी ली थी। सीबीडीटी ने देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘यह समूह उन लोगों द्वारा नियंत्रित है, जिनकी दशकों से पड़ोसी राज्य में महत्वपूर्ण राजनीतिक उपस्थिति रही है और दशकों से जिम्मेदार राजनीतिक पदों पर काबिज रहकर भारी मात्रा में धन अर्जित किया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक मिले सबूतों से अचल संपत्ति के लेन-देन में भारी मात्रा में ज्ञात स्रोत से अधिक की नकद लेनदेन उजागर हुई है।’’ हालांकि, बयान में किसी का नाम नहीं है, लेकिन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह मामला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे बिश्नोई से जुड़ा है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा