1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर छापेमारी खत्म, भव्य बिश्नोई को दिल्ली ले गई आयकर टीम

कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर छापेमारी खत्म, भव्य बिश्नोई को दिल्ली ले गई आयकर टीम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 05:32 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 05:32 pm IST

शुक्रवार को छापेमारी के बाद आयकर विभाग की टीम अपने साथ कुलदीप बिश्नोई कुलदीप के बेटे भव्य को दिल्ली ले गई है, इसके अलावा आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान जो कागजात जब्त किए हैं उन्हें भी अपने साथ ले गई है। कुलदीप बिश्नोई हरियाणा विधानसभा में विधायक हैं।

Kuldeep Bishnoi- India TV Hindi
कुलदीप बिश्नोई की फाइल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की 4 दिन तक चली छापेमारी अब खत्म हो गई है। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार 23 जुलाई सुबह 8 बजे कुलदीप के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी और यह छापेमारी शुक्रवार को खत्म हुई है।

शुक्रवार को छापेमारी के बाद आयकर विभाग की टीम अपने साथ कुलदीप विश्नोई कुलदीप के बेटे भव्य को दिल्ली ले गई है, इसके अलावा आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान जो कागजात जब्त किए हैं उन्हें भी अपने साथ ले गई है। कुलदीप विश्नोई हरियाणा विधानसभा में विधायक हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक 4 दिन तक चल छापेमारी में आयकर विभाग की टीम ने कुलदीप बिश्नोई से जुड़े तमाम ठिकानों को खंगाला है, इतना ही नहीं टीम ने विश्नोई के परिजनों और करीबियों से भी पूछताछ की है। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत